31 दिसंबर 2018 - 13:54
बीबीसी के कार्यक्रम में टीकाकारों की संयुक्त रायः नए साल में ट्रम्प का जाना तय है! इस विश्वास के क्या हैं कारण?

हम चार लेखक थे। एक तो ब्रितानी लेखिका थीं, दूसरे बड़े अमरीकी लेखक थे जिन्होंने विख्यात पोलिट्ज़र पुरस्कार जीता है, तीसरी इतालवी लेखिका थीं और चौथा मैं था।

हम बीबीसी वर्ल्ड के एक कार्यक्रम में एकत्रित थे जहां हमें नए साल की संभावित घटनाओं और आकस्मिक परिवर्तनों के बारे में अपना आंकलन पेश करना था।

हमारे बीच मध्यपूर्व और वहां होने वाले युद्धों के बारे में मतभेद था, ब्रेग्ज़िट के बारे में भी मतभेद था, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकल जाने के बाद ब्रिटेन और यूरोप की आर्थिक व राजनैतिक स्थिति क्या होगी इस बारे में भी अलग अलग राय थी। इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक युद्ध के बारे में भी हमारी राय अलग थी, मगर एक बात पर हम सब एकमत नज़र आए है और वह यह थी कि नए साल में शुरू से ही अमरीकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प को बड़े गंभीर दबाव का सामना करना पड़ेगा और अलग अलग मामलों विशेष रूप से भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरुपयोग जैसे मामलों में ट्रम्प को वाइट हाउस छोड़ना पड़ सकता है। ट्रम्प के सत्ता में बने रहने की संभावना बहुत कम है। इसलिए कि जांच कर्ता राबर्ट मुलेर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट पेश करने वाले हैं। दूसरी ओर डेमोक्रेट नेता जो प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर चुके हैं ट्रम्प के ख़िलाफ़ आर्थिक और यौन भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करवाने की कोशिश में हैं। ट्रम्प और उनके दामाद जेयर्ड कुशनर की टैक्स से बचने की गतिविधियों के ख़िलाफ़ भी जांच जो सकती है। यह हो सकता है कि ट्रम्प को जांच कमेटी के सामने पेश होने पर मजबूर कर दिया जाए।

ट्रम्प दो भागों पर आधारित विवाद से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। इसका पहला भाग यह है कि वह अपने चुनावी वादों को पूरा करके कोई सकारात्मक छाप छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आर्थिक क्षेत्र की कुछ सफलताओं का सहारा लिया है और बेरोज़गारी की दर में आने वाली कमी को नमूने के तैयार पर पेश किया है जबकि ट्रम्प की लड़ाई का दूसरा भाग यह है कि वह दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत कर अपने विरोधियों के मुंह पर ताला लगा देना चाहते हैं। मगर एसा लगता है कि इस लड़ाई के दोनों की आयामों में उन्हें विफलता का मुंह देखना पड़ेगा। आने वाले हफ़्तों में अमरीका की प्रतिनिधि सभा और सेनेट दोनों ही ट्रम्प पर अविश्वास जता सकती हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि ट्रम्प से इस समझौते की कोशिश की जा सकती है कि वह सत्ता छोड़कर हट जाएं और इसके बदले उनके ख़िलाफ़ कोई अदालती कार्यवाही नहीं की जाएगी।

वाल स्ट्रीट शेयर मार्केट में कुछ ही दिनों के भीतर 3 हज़ार प्वाइंट की गिरावट हुई है जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि गिरावट का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है क्योंकि ट्रम्प की मूर्खतापूर्ण नीतियों की वजह से अमरीका अस्थिरता की भंवर में फंसता जा रहा है। इसे देखते हुए अमरीकी सेनेट और प्रतिनिधि सभा के बहुत से सदस्य जो अब तक तटस्थ रहते थे अब ट्रम्प विरोधी मोर्चे में खड़े दिखाई दे रहे हैं क्योंकि प्रतिनिधि सभा तो रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से जा चुकी है और राष्ट्रपति चुनाव तथा सेनेट के अगले चुनाव में पार्टी को भारी पराजय का डर सताने लगा है।

वाल स्ट्रीट शेयर मार्केट में डाओ जोन्ज़ के शेयरों में गिरावट बहुत गंभीर विषय है क्योंकि यह लेबर क्लास और मिडिल क्लास के नुक़सान का इशारा है जिस पर शेयर धारकों और निवेशकों की नज़र रहती है। यही हालत पेशन लेने वालों के कोष की भी है जो इस शेयर मार्केट में बड़े पैमाने पर निवेश करता है और रोचक बात यह है कि यही वर्ग रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों का मुख्य जनाधार समझा जाता है।

अगर हम मध्यपूर्व के इलाक़े की तरफ़ आएं तो ट्रम्प की नीति में सबसे पहले जो चीज़ नज़र आती है वह अनिश्चितता है। उन्होंने फ़िलिस्तीन के संबंध में डील आफ़ सेंचुरी योजना बनाई जिसने भारी समस्याएं पैदा कर दीं। इस योजना के लिए ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को अपना शक्तिशाली स्तंभ बनाया था जो वरिष्ठ पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या और यमन युद्ध में मिलने वाली नाकामी के बाद अपने ओहदे को बचा पाने में बड़ी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ट्रम्प ने सीरिया से अपने सभी 2200 सैनिकों को बाहर निकालने की घोषणा कर दी है और अफ़ग़ानिस्तान से आधे अर्थात 7 हज़ार सैनिकों को वापस बुलाने के इशारे दे रहे हैं। इससे अमरीका के एजेंडे की नाकामी का एलान होने के साथ ही अमरीका के भीतर राजनैतिक व सैनिक गलियारों में ट्रम्प की लोकप्रियता में भारी कमी आई।

ट्रम्प ने हाल ही में क्रिसमस के अवसर पर इराक़ में स्थित एनुल असद छावनी का कुछ घंटों को ख़ुफ़िया दौरा किया वह हमारे इस विचार का साक्ष्य है। ट्रम्प कहते हैं कि उनक देश ने मध्यपूर्व में 7 अरब डालर खर्च कर डाले जिनमें से 5 ट्रिलियन डालर इराक़ युद्ध पर ख़र्च हो गए मगर हालत यह है कि ट्रम्प जब इराक़ का दौरा करते हैं तो पहले से इसकी घोषणा की उनकी हिम्मत नहीं होती, वह चोरों की तरह वहां जाते हैं। इराक़ी नेतृत्व ने इस संदर्भ में जो प्रतिक्रिया दिखाई उससे ट्रम्प अपमानित हुए और यह संदेश गया कि इराक़ मज़बूत हो चुका है।

ट्रम्प सीरिया में हारे, अफ़ग़ानिस्तान में हारे, यमन में हारे, लीबिया में हारे और अमरीका मजबूर होकर अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा तो वह देश मुंह देखते रह जाएंगे जिन्होंने अमरीका पर बड़ा भरोसा कर लिया था।

ट्रम्प वाइट हाउस से 20 से अधिक अधिकारियों की छुट्टी कर चुके हैं। इसमें सबसे नया नाम युद्ध मंत्री जेम्ज़ मटिज़ का है और हम यह समझते हैं कि अब वाइट हाउस से बाहर निकलने की बारी ख़ुद ट्रम्प की है और यह काम कांग्रेस के हाथों हो सकता है, इसी लिए ट्रम्प के क़रीबी घटक इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू थर थर कांप रह हैं, यही नहीं नेतनयाहू के अरब घटकों का भी बुरा हाल है। अब आगे आगे देखिए क्या होता है?!

 

अब्दुल बारी अतवान

अरब जगत के विख्यात लेखक व टीकाकार